सिंगरौली

शिक्षा की नई अलख: सर्वहित जनकल्याण सेवा समिति ने खोला निःशुल्क शिक्षा केन्द्र-02

60 से अधिक बच्चों ने कराया पंजीयन, जरूरतमंद विद्यार्थियों को निःशुल्क शिक्षा के साथ बैग, ड्रेस, कॉपी, पेन एवं अन्य शैक्षणिक सामग्री भी मिलेगी

सिंगरौली। ग्रामीण अंचल के गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में सर्वहित जनकल्याण सेवा समिति, बड़ोखर ने एक और सराहनीय पहल करते हुए रविवार को बड़ोखर तिराहा स्थित रामप्रताप पाल के निवास पर निःशुल्क शिक्षा केन्द्र क्रमांक-02 का शुभारंभ किया। उद्घाटन समारोह में 60 से अधिक बच्चों ने पंजीयन कराया, जबकि बड़ी संख्या में अभिभावकों, ग्रामीणों एवं समाजसेवियों की मौजूदगी ने इस जनहितकारी अभियान को और भी उत्साहपूर्ण बना दिया समिति द्वारा इससे पहले 1 जुलाई को अमराई टोला में शिक्षा केन्द्र क्रमांक-01 की शुरुआत की गई थी। अब दूसरे केन्द्र के शुभारंभ से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने का अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के ब्लॉक समन्वयक प्रभु दयाल दहिया ने कहा कि शिक्षा समाज के विकास की सबसे मजबूत नींव है। उन्होंने समिति के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक परिवर्तन की नई मिसाल बन रहे हैं।

समिति के अध्यक्ष अम्बिका प्रसाद विश्वकर्मा ने बताया कि संस्था का उद्देश्य उन बच्चों तक शिक्षा पहुंचाना है जो आर्थिक या सामाजिक कारणों से अच्छी शिक्षा से वंचित हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में क्षेत्र के विभिन्न गांवों में और भी निःशुल्क शिक्षा केन्द्र खोले जाएंगे।

समिति के सचिव सोनू विश्वकर्मा ने अभिभावकों से बच्चों को नियमित रूप से शिक्षा केन्द्र भेजने की अपील की। वहीं शिक्षक सुग्रीव प्रसाद साकेत एवं नवांकुर द्वारिका प्रसाद कुशवाहा ने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और नियमित अध्ययन का महत्व समझाया।

समिति ने बच्चों को भविष्य में स्कूल बैग, ड्रेस, कॉपी, पेन सहित अन्य आवश्यक शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराने तथा समय-समय पर प्रोत्साहन स्वरूप उपहार देने का भी संकल्प लिया।

इस अवसर पर धीरज वर्मा ने भी बच्चों के लिए कपड़े, किताबें एवं अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में समाज की सहभागिता बेहद जरूरी है।

इतना ही नहीं यहां अन्य मौजूद सदस्यों ने इस बात की भी जानकारी दी कि आने वाले समय बच्चों को हर प्रकार के कंपटीशन एक्जाम और साथ ही बच्चों को संगीत की भी निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी

कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारी, सदस्य, अभिभावक, ग्रामीण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और शिक्षा के व्यापक प्रसार के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Author

  • 🖋️ प्रधान संपादक परिचय शशि चौबे | संस्थापक एवं प्रधान संपादक | MP NEWS INFO
    शशि चौबे पत्रकारिता के क्षेत्र में निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जानी जाती हैं। MP NEWS INFO के माध्यम से वे विश्वसनीय, तथ्यपरक एवं जनसरोकार से जुड़े समाचार पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।
    सत्य • निष्पक्षता • जनविश्वास

mpnewsinfo

🖋️ प्रधान संपादक परिचय शशि चौबे | संस्थापक एवं प्रधान संपादक | MP NEWS INFO शशि चौबे पत्रकारिता के क्षेत्र में निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जानी जाती हैं। MP NEWS INFO के माध्यम से वे विश्वसनीय, तथ्यपरक एवं जनसरोकार से जुड़े समाचार पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं। सत्य • निष्पक्षता • जनविश्वास

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button