बड़ी ख़बरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशरीवासतनासिंगरौली
लापता श्रमिक फांसी पर लटका मिला
रिलांयस कंपनी प्लांट परिसर में मिला शव

लापता श्रमिक का शव मिलने से सासन पावर प्लांट में हड़कंप
ड्यूटी के दौरान गायब हुआ था जगदीश साकेत, परिजनों ने निष्पक्ष जांच की मांग की; पुलिस ने शुरू की जांच
सिंगरौली–जिले के रिलायंस सासन पावर प्लांट में ड्यूटी के दौरान लापता हुए श्रमिक जगदीश साकेत का शव रविवार को प्लांट परिसर में फंदे से लटका मिलने की सूचना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की खबर मिलते ही परिजन, स्थानीय ग्रामीण और श्रमिक बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर कानून-व्यवस्था बनाए रखी गई।



