ब्रेकिंग न्यूज़सिंगरौली

परिवहन विभाग की बड़ी कार्यवाही

10 लाख रुपए से ज्यादा शासकीय राजस्व संग्रह

ओवरलोड एवं खुले में परिवहन करने वाले वाहनों पर परिवहन विभाग का प्रहार, कार्रवाई से 10 लाख से अधिक का शासकीय राजस्व संग्रह

सिंगरौली– जिले में ओवरलोडिंग, प्रदूषण एवं अवैध परिवहन पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से परिवहन विभाग द्वारा सघन जांच अभियान चलाया गया। कलेक्टर गौरव बैनल की टाइमलाइन समीक्षा बैठक में दिए गए सख्त निर्देशों के बाद परिवहन विभाग ने जीरो टॉलरेंस नीति अपनाते हुए विशेष अभियान चलाया और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कड़ी कार्रवाई की। यह अभियान क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी विक्रम सिंह राठौर के मार्गदर्शन में संचालित किया गया।

परिवहन विभाग की टीम ने मटवई एनटीपीसी एवं चौकी निवास क्षेत्र स्थित जेपी प्लांट से निकलने वाले फ्लाई ऐश वाहनों की विशेष जांच की। अभियान के दौरान ओवरलोड फ्लाई ऐश एवं अन्य सामग्री का परिवहन करने वाले, बिना तिरपाल खुले में सामग्री ले जाने वाले तथा आवश्यक वैधानिक दस्तावेजों के बिना संचालित वाहनों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की गई।

जांच के दौरान अधिकारियों ने प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (PUC), बीमा, परमिट, फिटनेस, ड्राइविंग लाइसेंस सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों का भी गहन परीक्षण किया। जिन वाहनों में अनियमितताएं पाई गईं, उनके विरुद्ध नियमानुसार चालानी एवं दंडात्मक कार्रवाई की गई।

परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया कि बिना तिरपाल खुले में सामग्री का परिवहन न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि इससे पर्यावरण प्रदूषण एवं सड़क सुरक्षा पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। ऐसे वाहनों के विरुद्ध आगे भी निरंतर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

इन कार्यवाहियों से अब तक 10लाख रुपए से ज्यादा शासकीय राजस्व संग्रह कर लिया गया है और आगे भी यह कार्यवाही जारी रहेगी

Author

  • 🖋️ प्रधान संपादक परिचय शशि चौबे | संस्थापक एवं प्रधान संपादक | MP NEWS INFO
    शशि चौबे पत्रकारिता के क्षेत्र में निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जानी जाती हैं। MP NEWS INFO के माध्यम से वे विश्वसनीय, तथ्यपरक एवं जनसरोकार से जुड़े समाचार पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।
    सत्य • निष्पक्षता • जनविश्वास

mpnewsinfo

🖋️ प्रधान संपादक परिचय शशि चौबे | संस्थापक एवं प्रधान संपादक | MP NEWS INFO शशि चौबे पत्रकारिता के क्षेत्र में निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जानी जाती हैं। MP NEWS INFO के माध्यम से वे विश्वसनीय, तथ्यपरक एवं जनसरोकार से जुड़े समाचार पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं। सत्य • निष्पक्षता • जनविश्वास

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button