त्रिमुला कंपनी गोंदवाली हुई बंद
कलेक्टर सिंगरौली गौरव बैनल ने किया आदेश

सिंगरौली ब्रेकिंग
प्रदूषण पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन
त्रिमुला इंडस्ट्रीज का प्लांट बंद,विद्युत सप्लाई काटने के आदेश जारी
सिंगरौली जिले के देवसर तहसील अंतर्गत ग्राम गोंदवाली स्थित मेसर्स त्रिमुला इंडस्ट्रीज लिमिटेड पर पर्यावरणीय नियमों के उल्लंघन को लेकर बड़ी कार्रवाई की गई है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी गौरव बैनल की अनुशंसा पर मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने प्लांट का उत्पादन तत्काल प्रभाव से बंद करने और बिजली आपूर्ति काटने के आदेश जारी किए हैं।
निरीक्षण के दौरान चिमनी से अत्यधिक धूल उत्सर्जन, प्रदूषण नियंत्रण उपकरणों का सही संचालन न होना, वायु गुणवत्ता मानकों का उल्लंघन, खुले में आयरन डस्ट का भंडारण और अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही जैसी कई गंभीर खामियां पाई गईं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सभी कमियों को दूर कर पर्यावरणीय मानकों का पालन सुनिश्चित करने के बाद ही उद्योग को दोबारा संचालन की अनुमति मिलेगी।



