सिंगरौली

बरगवां बस स्टैंड में शुल्क वसूली के बावजूद यात्रियों को नहीं मिल रहीं मूलभूत सुविधाएं

नगर परिषद बरगवां द्वारा बस स्टैंड शुल्क की वसूली को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

सिंगरौली। नगर परिषद बरगवां द्वारा बस स्टैंड शुल्क की वसूली को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। खेल प्रकोष्ठ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) सुरेंद्र धर द्विवेदी ने जिला कलेक्टर को शिकायत पत्र सौंपकर आरोप लगाया है कि बस स्टैंड पर वाहनों एवं यात्रियों से नियमित रूप से शुल्क वसूला जा रहा है, लेकिन यात्रियों को आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं।

शिकायत में बताया गया है कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बस स्टैंड शुल्क वसूली का ठेका एक निजी ठेकेदार को दिया गया है। निर्धारित दरों के अनुसार बस, ऑटो, टैक्सी, ट्रैक्टर, मिनी ट्रक एवं मालवाहक वाहनों से प्रतिदिन शुल्क वसूला जा रहा है। इसके बावजूद बस स्टैंड पर यात्रियों के लिए प्रतीक्षालय, स्वच्छ पेयजल, शौचालय, बैठने की समुचित व्यवस्था, साफ-सफाई और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था का अभाव बना हुआ है।

पत्र में यह भी आरोप लगाया गया है कि बस स्टैंड परिसर में गंदगी और दुर्गंध के कारण यात्रियों, महिलाओं, बच्चों एवं बुजुर्गों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। साथ ही ठेकेदार के कर्मचारियों पर वाहन चालकों और यात्रियों के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए जबरन शुल्क वसूलने के आरोप भी लगाए गए हैं।

शिकायतकर्ता ने जिला प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने, बस स्टैंड पर आवश्यक जनसुविधाएं उपलब्ध कराने तथा नियमों के अनुरूप ही शुल्क वसूली सुनिश्चित कराने की मांग की है।

हालांकि, इस मामले में नगर परिषद बरगवां अथवा संबंधित ठेकेदार का पक्ष समाचार लिखे जाने तक प्राप्त नहीं हो सका था। प्रशासन की जांच के बाद ही आरोपों की पुष्टि हो सकेगी।

Author

  • 🖋️ प्रधान संपादक परिचय शशि चौबे | संस्थापक एवं प्रधान संपादक | MP NEWS INFO
    शशि चौबे पत्रकारिता के क्षेत्र में निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जानी जाती हैं। MP NEWS INFO के माध्यम से वे विश्वसनीय, तथ्यपरक एवं जनसरोकार से जुड़े समाचार पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।
    सत्य • निष्पक्षता • जनविश्वास

mpnewsinfo

🖋️ प्रधान संपादक परिचय शशि चौबे | संस्थापक एवं प्रधान संपादक | MP NEWS INFO शशि चौबे पत्रकारिता के क्षेत्र में निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जानी जाती हैं। MP NEWS INFO के माध्यम से वे विश्वसनीय, तथ्यपरक एवं जनसरोकार से जुड़े समाचार पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं। सत्य • निष्पक्षता • जनविश्वास

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button