Blogब्रेकिंग न्यूज़सिंगरौली

हिंडाल्को महान बरगवाँ की बेहतरीन पहल

360 छात्रों को मिले ट्रैक सूट

हिंडाल्को महान की पहल से खिले 360 जनजातीय विद्यार्थियों के चेहरे

बोधम् – एजुकेशन सपोर्ट प्रोग्राम’ के तहत एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, डगा में गणवेश हेतु ट्रैक-सूट वितरित

सिंगरौली। हिंडाल्को महान एल्युमीनियम के सी.एस.आर. विभाग द्वारा संचालित ‘बोधम् – एजुकेशन सपोर्ट प्रोग्राम’ के अंतर्गत ग्राम डगा स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में अध्ययनरत जनजातीय छात्र-छात्राओं के लिए शैक्षिक सहायता सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कक्षा 6 से 12 तक के 360 छात्र-छात्राओं को विद्यालय के गणवेश के हिस्से के रूप में ट्रैक-सूट वितरित किए गए।
कार्यक्रम में मानसी महिला मंडल की पदाधिकारी एवं सदस्याओं अनुजा लीनू पंचमन, श्रद्धा मिश्रा, महुआ मित्रा, प्रतिती मैती एवं मृदुला द्विवेदी ने सहभागिता कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। हिंडाल्को महान के सी.एस.आर. विभाग का प्रतिनिधित्व शीतल श्रीवास्तव ने किया।


विद्यालय के प्राचार्य जितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में विद्यालय परिवार ने अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया। विद्यार्थियों ने सामूहिक गीत, रंगारंग सांस्कृतिक नृत्य एवं अन्य आकर्षक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। विद्यालय के एक शिक्षक द्वारा प्रस्तुत प्रेरणादायक गीत की भी अतिथियों ने सराहना की। विद्यालय की अनुशासित व्यवस्था, उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण एवं विद्यार्थियों की प्रतिभा ने सभी आगंतुकों को प्रभावित किया।
अपने संबोधन में अनुजा लीनू पंचमन ने कहा कि विद्यार्थियों के जीवन का यह समय उनके भविष्य की मजबूत नींव रखने का अवसर है। उन्होंने विद्यार्थियों को मन लगाकर अध्ययन करने, बड़े लक्ष्य निर्धारित करने तथा अपने माता-पिता, विद्यालय और समाज का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा आत्मनिर्भर एवं सफल जीवन का सबसे मजबूत आधार है।
श्रद्धा मिश्रा ने कहा कि जनजातीय विद्यार्थियों के लिए इस प्रकार की शैक्षणिक सहायता उपलब्ध कराना अत्यंत सराहनीय पहल है। उन्होंने विद्यार्थियों के अनुशासन, विद्यालय की उत्कृष्ट व्यवस्था तथा शिक्षकों के समर्पण की प्रशंसा करते हुए सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।


इस अवसर पर शीतल श्रीवास्तव ने हिंडाल्को महान के सी.एस.आर. प्रयासों की जानकारी देते हुए बताया कि संस्था शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका, महिला सशक्तिकरण एवं ग्रामीण विकास के क्षेत्रों में समुदायों के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हिंडाल्को महान का सी.एस.आर. विभाग समुदाय के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से निरंतर प्रयासरत है।
विद्यालय के प्राचार्य जितेन्द्र सिंह ने हिंडाल्को महान एवं मानसी महिला मंडल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की पहल विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें बेहतर शैक्षणिक वातावरण में आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।


कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय की शिक्षिका गीता चौहान ने किया, जबकि कार्यक्रम के सफल आयोजन में शिक्षिका मनप्रीत कौर का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।
कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों के उत्साहपूर्ण सहभागिता एवं आभार प्रदर्शन के साथ हुआ। हिंडाल्को महान की यह पहल जनजातीय विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास, आत्मविश्वास एवं समग्र व्यक्तित्व निर्माण के प्रति उसकी सामाजिक प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण है।

Author

  • 🖋️ प्रधान संपादक परिचय शशि चौबे | संस्थापक एवं प्रधान संपादक | MP NEWS INFO
    शशि चौबे पत्रकारिता के क्षेत्र में निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जानी जाती हैं। MP NEWS INFO के माध्यम से वे विश्वसनीय, तथ्यपरक एवं जनसरोकार से जुड़े समाचार पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।
    सत्य • निष्पक्षता • जनविश्वास

mpnewsinfo

🖋️ प्रधान संपादक परिचय शशि चौबे | संस्थापक एवं प्रधान संपादक | MP NEWS INFO शशि चौबे पत्रकारिता के क्षेत्र में निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जानी जाती हैं। MP NEWS INFO के माध्यम से वे विश्वसनीय, तथ्यपरक एवं जनसरोकार से जुड़े समाचार पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं। सत्य • निष्पक्षता • जनविश्वास

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button