
बरगवां पुलिस का नशा माफियाओं पर बड़ा प्रहार, 72.2 लीटर प्रतिबंधित ऑनरेक्स सिरप जब्त
सिंगरौली–बरगवां पुलिस ने नशीली दवाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 722 शीशी 72.2 लीटर प्रतिबंधित कोडीन युक्त ऑनरेक्स कफ सिरप और एक स्कॉर्पियो वाहन जब्त किया है। पुलिस ने सीधी जिले के निवासी रजनीश कुमार विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि-विरुद्ध बालक को अभिरक्षा में लिया गया। जब्त कफ सिरप की कीमत करीब 1.15 लाख रुपये तथा स्कॉर्पियो की कीमत लगभग 10 लाख रुपये बताई गई है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट एवं औषधि नियंत्रण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। यह कार्रवाई बरगवां थाना प्रभारी उपनिरीक्षक सूरज सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर की।
- पुलिस की इस कार्यवाही से नशा माफियाओं में भय बना है



