बड़ी ख़बरसिंगरौली

SAFE CLICK 2026 का भव्य समापन

SAFE CLICK-2026″ अभियान 2.0 का भव्य समापन

जन-जन तक पहुँचा साइबर सुरक्षा का संदेश, SAFE CLICK-2026 अभियान 2.0 का सफल समापन

15 दिवसीय साइबर जागरूकता अभियान ने नागरिकों तक पहुंचाया डिजिटल सुरक्षा का संदेश, जनभागीदारी से बना अभियान ऐतिहासिक

पुलिस मुख्यालय, मध्यप्रदेश, भोपाल के निर्देशन में संचालित “SAFE CLICK-2026” साइबर जागरूकता अभियान 2.0 के 15 दिवसीय जन-जागरूकता अभियान का आज मैत्री सभागार, एनटीपीसी विंध्यनगर में भव्य समापन समारोह आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री षियाज के.एम. के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में आयोजित इस समारोह में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, सामाजिक संगठनों, विद्यार्थियों, मीडिया प्रतिनिधियों तथा बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता कर साइबर अपराधों के विरुद्ध जागरूक समाज बनाने का संकल्प लिया।

*कार्यक्रम का शुभारंभ साइबर सुरक्षा पर आधारित प्रेरणादायक जागरूकता गीत से हुआ, जिसके माध्यम से उपस्थित जनसमुदाय को डिजिटल सुरक्षा का संदेश दिया गया। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक श्री षियाज के.एम. का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन सूबेदार श्री आशीष तिवारी एवं प्रधान आरक्षक श्री आशीष बागरी द्वारा किया गया।*

इसके उपरांत मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया तथा उन्हें स्मृति स्वरूप पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। स्वागत गीत की प्रस्तुति के पश्चात नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर श्री उमेश प्रजापति ने विगत 15 दिवसों में जिलेभर में संचालित SAFE CLICK-2026 अभियान की गतिविधियों का संक्षिप्त प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

समारोह के दौरान सिंगरौली पुलिस द्वारा पिछले 15 दिनों में जिले के विद्यालयों, महाविद्यालयों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों, बैंकों, अस्पतालों, ग्रामीण क्षेत्रों एवं सार्वजनिक स्थानों पर आयोजित साइबर जागरूकता कार्यक्रमों की विशेष लघु फिल्म (Short Film) का प्रदर्शन किया गया। फिल्म में अभियान के दौरान आयोजित रैलियां, कार्यशालाएं, नुक्कड़ नाटक, विद्यालयीन कार्यक्रम, मानव श्रृंखला, जागरूकता गीत एवं विभिन्न जनसंपर्क गतिविधियों की झलकियों ने उपस्थित सभी लोगों को अभियान की व्यापकता से परिचित कराया।

अपने संबोधन में पुलिस अधीक्षक श्री षियाज के.एम. ने सभी उपस्थित नागरिकों का स्वागत करते हुए साइबर अपराधों के बदलते स्वरूप, ऑनलाइन ठगी के नए तरीकों तथा विशेष रूप से “डिजिटल अरेस्ट” जैसे साइबर अपराधों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने उदाहरणों के माध्यम से बताया कि किस प्रकार साइबर अपराधी पुलिस, सीबीआई, ईडी अथवा अन्य एजेंसियों का नाम लेकर लोगों को भयभीत कर ठगी का प्रयास करते हैं तथा नागरिकों से अपील की कि किसी भी ऐसी कॉल से घबराएं नहीं, बल्कि तत्काल पुलिस से संपर्क करें।

इस अवसर पर प्रधान आरक्षक श्री आशीष बागरी द्वारा साइबर सुरक्षा विषय पर स्वरचित प्रेरणादायक कविता प्रस्तुत की गई, जिसे उपस्थित जनसमुदाय ने अत्यंत सराहा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक श्री रामनिवास शाह ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज के डिजिटल युग में साइबर जागरूकता प्रत्येक नागरिक की आवश्यकता है। उन्होंने सिंगरौली पुलिस द्वारा चलाए गए SAFE CLICK-2026 अभियान की सराहना करते हुए इसे जनहित में अत्यंत प्रभावी पहल बताया। तत्पश्चात उन्होंने उपस्थित सभी नागरिकों को साइबर सुरक्षा संबंधी शपथ दिलाई तथा सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने का संकल्प कराया।

समापन समारोह में अभियान के दौरान आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही अभियान को सफल बनाने में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा ग्राम एवं नगर रक्षा समिति के सदस्यों को भी प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सुंदरलाल शाह, नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर श्री उमेश प्रजापति, उप पुलिस अधीक्षक श्री हेमंत कुमार, थाना प्रभारी बैढ़न श्री अशोक सिंह परिहार, थाना प्रभारी विंध्यनगर श्रीमती अर्चना द्विवेदी, थाना प्रभारी नवानगर श्री अनिल पटेल, थाना प्रभारी मोरवा श्री ज्ञानेंद्र सिंह, सायबर सेल प्रभारी श्री पवन सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन, मीडिया प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

SAFE CLICK-2026 अभियान के अंतर्गत विगत 15 दिनों में जिलेभर में विद्यालयों, महाविद्यालयों, अस्पतालों, बैंकों, उद्योगों, बाजारों, ग्राम पंचायतों, धार्मिक स्थलों एवं सार्वजनिक स्थानों पर व्यापक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर हजारों नागरिकों को साइबर सुरक्षा, डिजिटल अरेस्ट, ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड, सोशल मीडिया अपराध, ओटीपी धोखाधड़ी, फर्जी लिंक एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 के संबंध में जागरूक किया गया। अभियान के दौरान जनभागीदारी, विद्यार्थियों की सहभागिता एवं सामाजिक संगठनों के सहयोग से साइबर सुरक्षा का संदेश जिले के प्रत्येक वर्ग तक प्रभावी रूप से पहुंचाया गया।

*SAFE CLICK-2026 2.0*
*”सतर्क क्लिक – सुरक्षित भविष्य”*
*”जागरूक नागरिक ही साइबर अपराधों के विरुद्ध सबसे मजबूत सुरक्षा कवच है।”*
*”सिंगरौली पुलिस का संकल्प — सुरक्षित डिजिटल समाज, सशक्त नागरिक।”*

Author

  • 🖋️ प्रधान संपादक परिचय शशि चौबे | संस्थापक एवं प्रधान संपादक | MP NEWS INFO
    शशि चौबे पत्रकारिता के क्षेत्र में निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जानी जाती हैं। MP NEWS INFO के माध्यम से वे विश्वसनीय, तथ्यपरक एवं जनसरोकार से जुड़े समाचार पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।
    सत्य • निष्पक्षता • जनविश्वास

mpnewsinfo

🖋️ प्रधान संपादक परिचय शशि चौबे | संस्थापक एवं प्रधान संपादक | MP NEWS INFO शशि चौबे पत्रकारिता के क्षेत्र में निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जानी जाती हैं। MP NEWS INFO के माध्यम से वे विश्वसनीय, तथ्यपरक एवं जनसरोकार से जुड़े समाचार पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं। सत्य • निष्पक्षता • जनविश्वास

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button