नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0
हिंडाल्को परिसर में आयोजित हुआ कार्यक्रम

“नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0“ अभियान के अंतर्गत थाना बरगवां द्वारा हिंडाल्को परिसर में नशामुक्ति जन जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित
पुलिस अधीक्षक श्री षियाज़ के.एम. और हिंडाल्को महान टीम ने की सहभागिता
नशे से दूरी है जरूरी अभियान 2.0 के तहत थाना बरगवा के थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल पटेल द्वारा हिंडाल्को महान परिसर में जनजागरूकता शिविर का आयोजन कराया जिसमें लगभग 300 श्रमिकों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं नाट्य मंचन के माध्यम से नशे के कारण परिवार, कार्यस्थल एवं समाज पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों को प्रभावशाली ढंग से प्रदर्शित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री षियाज़ के.एम. ने उपस्थित जनों से स्वयं एवं अपने परिवार को नशे से दूर रखने, बच्चों को उचित समय एवं संस्कार देने तथा मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की। उन्होंने आश्वस्त किया कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों को नशामुक्त समाज के निर्माण हेतु शपथ दिलाई गई।



