सिंगरौली

राहुल गांधी के जन्मदिवस पर युवा कांग्रेस ने किया रक्तदान, मानव सेवा का दिया संदेश

सिंगरौली। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी के जन्मदिवस के अवसर पर युवा कांग्रेस सिंगरौली द्वारा सेवा, समर्पण और मानवता का संदेश देते हुए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष श्री प्रेम प्रकाश सिसोदिया के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और जरूरतमंद मरीजों के जीवन बचाने के संकल्प के साथ रक्तदान किया।
कार्यक्रम के दौरान रक्तदाताओं ने कहा कि रक्तदान केवल एक सामाजिक कार्य नहीं, बल्कि किसी अनजान व्यक्ति को नया जीवन देने का सबसे बड़ा माध्यम है। एक स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।
युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रेम प्रकाश सिसोदिया ने कहा कि मानव सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। रक्त की एक-एक बूंद किसी जरूरतमंद के जीवन में उम्मीद की नई किरण ला सकती है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे समाजहित के कार्यों में बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभाएं।
इस अवसर पर उपस्थित युवा साथियों ने श्री राहुल गांधी जी के स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए सेवा और जनकल्याण के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का संदेश रहा
“रक्तदान महादान है, सेवा ही सबसे बड़ा सम्मान है।”

Author

  • 🖋️ प्रधान संपादक परिचय शशि चौबे | संस्थापक एवं प्रधान संपादक | MP NEWS INFO
    शशि चौबे पत्रकारिता के क्षेत्र में निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जानी जाती हैं। MP NEWS INFO के माध्यम से वे विश्वसनीय, तथ्यपरक एवं जनसरोकार से जुड़े समाचार पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं।
    सत्य • निष्पक्षता • जनविश्वास

mpnewsinfo

🖋️ प्रधान संपादक परिचय शशि चौबे | संस्थापक एवं प्रधान संपादक | MP NEWS INFO शशि चौबे पत्रकारिता के क्षेत्र में निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता के लिए जानी जाती हैं। MP NEWS INFO के माध्यम से वे विश्वसनीय, तथ्यपरक एवं जनसरोकार से जुड़े समाचार पाठकों तक पहुँचाने के लिए निरंतर कार्यरत हैं। सत्य • निष्पक्षता • जनविश्वास

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button